
Palamu: पलामू जिला कोरोना संक्रमण के खिलाफ पूरी सावधनी व दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जंग लड़ते हुए फतह की ओर है. जिले में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का दर 99 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है. इस बीच 0.6 प्रतिशत से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. अब महज 43 सक्रिय कोरोना संक्रमित बचे हैं. कोविड केयर सेंटरों में इनका इलाज चल रहा है.
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक दो लाख तीन हजार 934 लोगों की कोरोना जांच की गई तो 3427 संक्रमित पाए गए थे. कोविड वार्डों में भर्ती कर संक्रमितों का आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुरूप इलाज हुआ तो 3364 संक्रमित स्वस्थ होकर घर चले गए. शहर समेत जिले भर में संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं. इस बीच 20 कोरोना संक्रमितों की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें – जिन्होंने बिल का पेमेंट किया फुल, उनके ही घर की बत्ती कर दी गुल
संक्रमित हुए स्वस्थ, फिर मिले छह कोरोना संक्रमित
बहरहाल, पिछले 24 घंटे के भीतर 368 लोगों की कोरोना जांच हुई तो छह नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि नहीं हुई है. पलामू के सिविल सर्जन डा जान एफ केनेडी ने कहा कि संक्रमण का शिकार होने वाले व्यक्ति को इलाज के लिए तत्काल कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है. आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार सबका इलाज चल रहा है. संक्रमित तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं. लोग घबराएं नहीं, बल्कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां बरतें.
इसे भी पढ़ें – चलने-फिरने में असमर्थ दो भाइयों को दिव्यांगता का सबूत देने आना पड़ा 60 किलोमीटर दूर




