
New Delhi : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने दिल्ली औऱ कोलकाता समेत 12 जगहों पर छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार नेशनल हेराल्ड का पब्लिकेशन ऑफिस की चौथी मंजिल पर ईडी सर्च कर रही है. ईडी सुबह 10 बजे हेराल्ड हाउस में दाखिल हुई थी.
Delhi | ED raids are underway at multiple locations in Delhi pertaining to alleged National Herald money laundering case pic.twitter.com/fUmD1YxI9a
— ANI (@ANI) August 2, 2022
बता दें कि ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में हाल ही में सोनिया गांधी से पूछताछ की थी. इससे पहले राहुल गांधी से भी इस मामले में पूछताछ की गई थी. उधर, कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ देशभर में सत्याग्रह किया था. बताया जा रहा है कि नेशनल हेराल्ड दफ्तर में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा कोई भी मौजूद नहीं है. उधर, कांग्रेस सांसद उत्तर रेड्डी ने ईडी के छापेमारी को लेकर कहा है कि यह चौंकाने वाला है. यह राजनीतिक बदले के अलावा कुछ भी नहीं है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड विस सत्र का तीसरा दिन: भाजपा ने विधानसभा मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन, सीएम हेमंत के इस्तीफे की मांग




