Dhanbad

धनबाद में मिशन एयरपोर्ट संगठन ने की एयरपोर्ट की मांग

Dhanbad : धनबाद में एयरपोर्ट की मांग को लेकर मिशन एयरपोर्ट धनबाद की संस्था ने रणधीर वर्मा चौक के समीप गांधी सेवा सदन में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें जिटा के महासचिव सह अध्यक्ष मिशन एयरपोर्ट धनबाद राजीव शर्मा ने बताया कि धनबाद में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना में आम लोगों की सहभागिता और केंद्र एवं राज्य सरकार से जनभावना एवं कमर्शियल वायबिलिटी के अनुरूप एयरपोर्ट का निर्माण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि धनबाद के नजदीक तोपचांची में पारसनाथ स्थित समवेद शिखर जी के पास स्थित है, इससे पारसनाथ स्टेशन भी नजदीक है, इस क्षेत्र में एयरपोर्ट विकसित किए जाने से धार्मिक स्थलों से जोड़ने और राज्य सरकार की पर्यटन नीति के अनुरूप विकास संभव हो सकेगा. इसके अतिरिक्त उस क्षेत्र में एक बड़ी आबादी और औद्योगिक विकास के लिए रास्ता खुलेगा. वहीं सिंदरी आजाद भारत की औद्योगिक नगरी रही है और 6500 एकड़ से अधिक जमीन औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त है. इस क्षेत्र में भी एयरपोर्ट की स्थापना की जा सकती है. इसके लिए इस क्षेत्र में 2017-18 में राज्य सरकार सर्वेक्षण कर 650 एकड़ की आवश्यकता बताई गई है.

मिशन एयरपोर्ट धनबाद के सचिव अनिल जैन ने बताया कि 15 अक्टूबर देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन स्व ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती के दिन धनबाद के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एयरपोर्ट के संदर्भ में रेलवे क्लब ऑडिटोरियम में अपने विचारों को रखेंगे.
वरीय उपाध्यक्ष सतपाल सिंह ने धनबाद में एयरपोर्ट नहीं होने के लिए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को जिम्मेदार बताया लेकिन यह विश्वास भी है कि जल्द धनबाद के लिए एयरपोर्ट की व्यवस्था होगी.
उपाध्यक्ष पूजा रत्नाकर ने धनबाद में एयरपोर्ट को यहां के चारों, मरीजों और निवेशकों के लिए अत्यावश्यक बताया कि धनबाद का विकास एयरपोर्ट के नहीं होने से ठहर सा गया है. इसे जल्द से जल्द किए जाने की जरूरत है. एयरपोर्ट से लाखों मरीजों, छात्र-छात्राओं और आम लोगों को प्रत्यक्ष यात्रा लाभ और हजारों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार में लाभ मिले.
प्रेस कांफ्रेंस में सचिव मोहम्मद आसिफ इकबाल , इमरान मलिक ,मिलन सिंह, नीरज कुमार सहित टीम मौजूद रही.

Related Articles

Back to top button