Court NewsLead News

बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

Ranchi :  बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी मेराज अंसारी को पोस्को कोर्ट ने 10 साल के सश्रम कैद की सजा सुनायी है. पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने मंगलवार को अभियुक्त को सजा सुनाते हुए उस पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अभियुक्त 58 वर्षीय मेराज अंसारी लोअर बाजार के आजाद बस्ती का रहने वाला है. बता दें कि 19 जनवरी 2018 को बच्ची के घर में अकेली थी, इसी दौरान अभियुक्त बच्ची के घर गया और उसे बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची की मां के बयान पर लोअर बाजार थाने में एफआइआर हुई. अभियोजन की ओर से छह  गवाही करायी गयी.

इसे भी पढ़ें – चैंबर से वार्ता में कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन, बगैर व्यापारियों के सहमति के नहीं बनेगी कोई नियमावली

Related Articles

Back to top button