
Bengaluru: दिल्ली से एक ट्रेन करीब 1,000 यात्रियों को लेकर गुरुवार को बेंगलुरु पहुंची. देश में सीमित रेल सेवा बहाल होने के बाद यह कर्नाटक पहुंचने वाली पहली ट्रेन है.
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनकी स्टेशन परिसर में ही कोविड-19 संबंधी जांच की गयी. दिल्ली से 12 मई की रात साढ़े नौ बजे रवाना हुई ट्रेन गुरुवार सुबह छह बजकर 40 मिनट पर यहां पहुंचने वाली थी, लेकिन यह 40 मिनट विलंब से पहुंची.
इसे भी पढ़ें- #Ranchi: हिंदपीढ़ी में तैनात सीआरपीएफ के 200 जवान आज किये जाएंगे क्वारेंटाइन
14 दिनों तकक्वॉरेंटाइन सेंटर में रहेंगे सभी यात्री
एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की जांच के लिए 10 स्वास्थ्य जांच काउंटर बनाये गये हैं. यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालने के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों ने उन पर कड़ी नजर रखी. दक्षिण पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि सभी अनुशासन का पालन कर रहे थे और अंदर बैठे थे. कोई अफरा- तफरी नहीं मची.
अधिकारियों ने बताया कि इन यात्रियों को क्वॉरेंटाइन सेंटर ले जाया जाएगा, क्योंकि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि जब तक ये यात्री 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन सेंटर में नहीं रह लेते और कोविड-19 संबंधी जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि नहीं हो जाती कि वे संक्रमित नहीं है, तब तक उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जाएगा.
बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) की करीब 15 बसें यात्रियों को पृथक-वास केंद्रों तक ले जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़ी थीं. इन यात्रियों के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं. मैजेस्टिक रेलवे स्टेशन के आस-पास 42 होटलों के 4,200 कमरे बुक किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें- #20lakhcrores के पैकेज की दूसरी खुराक आज, वित्त मंत्री करेंगी किसानों के लिए सौगात का ऐलान
होटलों में रुकने वाले यात्रियों को उठाना होगा इसका खर्चा
बेंगलुरु शहरी जिला उपायुक्त जी एल शिवमूर्ति ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हमने रेलवे स्टेशन में और इसके पास 90 होटलों को आरक्षित किया है. इन होटलों में रुकने की इच्छा रखने वाले यात्रियों को इसका खर्चा उठाना होगा. जो लोग होटल में नहीं रुकना चाहते हैं, उनके लिए अलग व्यवस्था की गयी है.
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि बेंगलुरु आने वाले लोगों को अनिवार्य तौर पर 14 दिन तक पृथक- वास में रहना होगा और कोविड-19 संबंधी जांच करानी होगी. आम लोगों को रेलवे स्टेशन परिसर में आने की मंजूरी नहीं है.
इसे भी पढ़ें- #Delhi: 400 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित, 8 हजार के करीब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा





I together with my guys came analyzing the excellent hints from your web blog while unexpectedly I had a horrible feeling I never expressed respect to the web blog owner for those tips. These men are actually warmed to learn all of them and have seriously been using them. I appreciate you for indeed being really accommodating as well as for going for such fantastic ideas millions of individuals are really eager to understand about. My very own honest regret for not expressing gratitude to earlier.
Does your blog have a contact page? I’m having problems locating it but, I’d like to send you an email. I’ve got some recommendations for your blog you might be interested in hearing. Either way, great website and I look forward to seeing it improve over time.