DeogharJharkhand

देवघर : मारगोमुंडा में चलाया गया कांग्रेस का सदस्यता अभियान

Deoghar : जिले के मारगोमुंडा प्रखंड के रामपुर और महजोरी पंचायत के रामपुर तथा वैलदाहा गांवों में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर शरण के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया. सदस्यता अभियान में जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने अपने हाथों से सदस्यता रसीद काटकर सदस्य बनाया तथा पार्टी में योगदान कराया. जिला अध्यक्ष सभी प्रखंड व नगर पहूंच कर पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं.

जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता भाजपा के मोदी सरकार के छल और प्रपंच में आकर ठगा महसूस कर रही है.

इसे भी पढ़ें:अगर पत्नी़ जिद पर अड़े और अभद्र व्यवहार करे तो पति उसके साथ 3 दिन तक न सोएं; ना माने तो करें पिटाई : महिला मंत्री

महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो चुकी है. आने वाले समय में फिर से देश की जनता शासन की बागडोर कांग्रेस के हाथों में सौंपने जा रही है.

इस दौरान पहामिद अंसारी, मुखिया तकबूल अंसारी, जाकिर अंसारी, मो लियाकात, हदीस अंसारी, जंतुल अंसारी, निर्मल तिवारी, पूर्णानंद तिवारी, तस्लीम अंसारी आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:भारत के अमन ने Google की 280 गलतियां निकालीं, मिला ₹ 65,00,00,000 का इनाम, गुगल ने बताया टॉप रिसर्चर

Related Articles

Back to top button