
Ranchi: चुनाव के बाद आचार संहिता समाप्त होते ही पाकुड़ एसपी ने एक दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को बदल दिया है. लिट्टीपाड़ा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक अनुप रौशन भेंगरा को टाउन थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अतिरिक्त मुफ्फसिल प्रभाग का भी प्रभार दिया गया है. वहीं, अजय कुमार ठाकुर को लिट्टीपाड़ा प्रभाग का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. दो इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है.
चुनाव कोषांग में तैनात एसआई अनुप कुमार सिंह, महेशपुर थाना में तैनात एसआई नागेद्र कुमार और ओम प्रकाश को नगर थाना, नगर थाना में तैनात एसआई अरुण कुमार राम को महेशपुर थाना, चुनाव कोषांग में तैनात एसआई दीपक कुमार को हिरणपुर थाना, नियंत्रण कक्ष में तैनात एसआई सुरेन्द्र कुमार मोची को महेशपुर थाना, कोर्ट मालखाना प्रभारी एसआई विजविन्कस कुजूर कोर्ट एवं ज्यूडिसियल कॉलोनी सुरक्षा, मालपहाड़ी ओपी में तैनात एसआई पुनारिक ठाकुर को कोर्ट मालखाना प्रभारी, कोर्ट सुरक्षा में तैनात एसआई पुरूषोतम लांगुरी को मालपहाड़ी ओपी, चुनाव कोषांग में तैनात एएसआई अशोक प्रसाद यादव को हिरणपुर थाना, रद्दीपुर ओपी में तैनात एएसआई अनिल कुमार सिंह को मुफ्फसिल थाना, सिमलौग ओपी में तैनात एएसआई अमरनाथ राम को हिरणपुर थाना, ज्यूडिसियल कॉलोनी में तैनात एएसआई प्रेम मुर्मू को रद्दीपुर ओपी और हिरणपुर थाना में तैनात एएसआई रविन्द्र कुमार नियंत्रण कक्ष में तैनात किया गया है.




