
Gandhinagar: लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम अब सामने आने लगे हैं. गांधीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव जीत गए हैं.उन्होनें ये जीत करीब 4 लाख वोटों से हासिल की. इस बार के चुनाव में भाजपा की अुगआई में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच लगातार कड़ा मुकाबला जारी है. बता दें कि गांधीनगर लोकसभा सीट पर तीसरे फेज में 7 मई को वोटिंग हुई थी. यहां से भाजपा की ओर से अमित शाह चुनाव मैदान में थे, जिन्होंने जीत हासिल की है.
अमित शाह मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद से ही लाखों वोट से आगे चलने लगे थे. वह इस बढ़त को लगातार बरकरार रखा और आखिरकार गांधीनगर सीट को अपने खाते में कर लिया. बता दें कि इस बार गुजरात में एक तरफ बीजेपी तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन चुनाव मैदान में थी. इंडिया ब्लॉक के साथ मिलकर इस बार आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवा उतारे थे. हालांकि, गुजरात में इसका कुछ ज्यादा असर नहीं दिख रहा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से जीत हासिल कर ली है. गांधीनगर सीट पर 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. साल 2019 में इस सीट पर 17 उम्मीदवार थे. वहीं, 2014 के चुनाव में 18 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी. हालांकि, अमित शाह के रथ को कोई भी नहीं रोक सका.
गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं. 7 मई को तीसरे चरण में यहां की 25 सीटों पर वोटिंग हुई थी. सूरत सीट पर चुनाव नहीं हुआ था क्योंकि विपक्षी प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन वापस लेने से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल ने निर्विरोध ही यह चुनाव जीत लिया है. राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस बार इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था. भरूच और भावनगर की सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार खड़े किए , बाकी 23 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़े थे. यहां की सबसे हॉट सीट है गांधीनगर जहां से गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव लड़ा. उनका मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है और वो आगे चल रहे हैं.




