Sci & TechTOP SLIDER

Alert : अगर आप WhatsApp यूजर्स हैं तो हो जायें सावधान, ये मैलवेयर है खतरनाक

वायरस को 'वार्म' (Worm) मैलवेयर दिया गया है नाम

New delhi : WhatsApp अपने नये टर्म्स और पॉलिसी को लेकर विवादों में बना हुआ है. अब इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप से जुड़ी एक और खबर सामने आयी है. इस ऐप के जरिये एक खतरनाक वायरस (Malware) फैल रहा है. यह मैलवेयर इतना खतरनाक है कि आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल होने के बाद आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में ऑटोमैटिक मैसेज भेजकर उनको भी इसका शिकार बना लेता है.

WhatsApp के इस वायरस को ‘वार्म’ (Worm) मैलवेयर नाम दिया गया है. एक बार आपके फोन में यह मैलवेयर आया तो आपको व्हाट्सऐप पर मैसेज करने वाले लोगों को यह ऑटोमैटिकली रिप्लाई के रूप में चला जाएगा. एक मशहूर सिक्योरिटी रिसर्चर ने एक वीडियो के जरिये इसका खुलासा किया है.

ऑटोमैटिक मैसेज के जरिये फैलता

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मैलवेयर एक तरह का ‘एंड्रॉएड वॉर्म’ (android worm) है. यह आपके फोन में ऐडवेयर अपलोड करता है और व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर ऑटोमैटिक मैसेज ( Message) के जरिये फैलता है. इसका मतलब यह कि अगर आपको यह मैलवेयर लिंक मिला है और आप इस पर क्लिक करते हैं, तो पहले यह आपके फोन में डाउनलोड होता है. फिर जो भी आपको व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर मैसेज ( Message) करेगा, उसे भी यही लिंक खुद चला जाएगा. इस तरह यह आगे फैलता चला जाएगा.

एक कॉन्टैक्ट को एक घंटे में एक बार लिंक जाता है

टेक सिक्योरिटी फर्म ESET के रिसर्चर Lukas Stefanko ने अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा, यह मैलवेयर आपके व्हाट्सऐप के जरिये फैलता है. व्हाट्सऐप पर आने वाले नोटिफिकेशन को ऑटोमैटिकली रिप्लाई चला जाता है. रिप्लाई में Huawei Mobile ऐप का मैलिशियस लिंक भेजा जाता है. एक कॉन्टैक्ट को एक घंटे में एक बार लिंक जाता है. यह ऐडवेयर या सब्सक्रिप्शन स्कैम हो सकता है.

Related Articles

Back to top button