
Ranchi: रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के लिये एक और बड़ी घोषणा की है. सियालदाह अजमेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू किया जायेगा. ये ट्रेन एक फरवरी से चलेगी. कोहरा और धूंध के कारण 16 दिसंबर से इस ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया था. ऐसे में राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिये ये खुश खबरी है.
सियालदाह-अजमेर स्पेशल ट्रेन मार्च तक चलेगी. स्पेशल ट्रेन होने के बाद इसमें यात्रा करने के लिये यात्रियों को अधिक किराया चुकाना होगा. रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार पहले से बुक कंफर्म टिकट पर ही सफर की अनुमति मिलेगी. दिंसबर के आखिरी दिनों में ही रेलवे बोर्ड ने ये आदेश दिया था. जिसके मुताबिक यात्री सिर्फ रिजर्वेशन टिकटों पर ही यात्रा कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें-देवघर में होगी राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री, नेशनल चैंपियनशिप के लिये टीम का होगा सेलेक्शन
क्या होगा ट्रेन का रूट
यह ट्रेन अपने नियत रूट पर ही चलेगी. ऐसे में यह ट्रेन सियालदाह से चलेगी. रानीगंज, धनबाद होते हुए यह पारसनाथ, कोडरमा, डेहरी ओन सोन होते जयपुर, किशनगढ़ होते अजमेर पहुंचेगी. इसी तरह अजमेर से वापसी के वक्त ये ट्रेन जयपुर होते कोडरमा, पारसनाथ और धनबाद पहुंचेगी. बता दें सीटें भर जाने के बाद सफर करना मुश्किल होगा.
रेलवे ने अधिक किराये वाली स्पेशल ट्रेनों में तत्काल कोटे की बुकिंग पर रोक लगा दी है. किसी भी तरह की रियायती बुकिंग की अनुमति भी नहीं मिलेगी. जनरल कोच में सफर के लिए भी सेकेंड सीटिंग का आरक्षण कराना होगा. सेकेंड सीटिंग का किराया भी दूसरी ट्रेनों की तुलना में अधिक चुकाना रहेगा. 29 जनवरी की सुबह आठ बजे से ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है.
इसे भी पढें-Mirzapur वेब सीरीज के निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को मिली बड़ी राहत




