Crime NewsJharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, PLFI जोनल कमांडर अजय पूर्ति सहित 8 नक्सली गिरफ्तार

RANCHI: झारखंड पुलिस के लिए जुलाई का महीना कामयाबी लेकर आया है. पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. हाल ही में सुरक्षाबलों ने जहां बुद्धेश्वर और शनिचर सुरीन जैसे इनामी नक्सलियों को ढेर किया, वहीं अब नक्सली संगठन पीएलएफआई जोनल कमांडर अजय पूर्ति सहित 8 नक्सलियों को पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अभियान चला कर जोनल कमांडर समेत आठ पीएलएफआई उग्रवादियों गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है

नक्सली अजय पूर्ति की फाइल फोटो

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा लेने का आदेश जारी

झारखंड पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रहा है. खूंटी और चाईबासा की सीमा पर चल रहे अभियान के दौरान अजय पूर्ति समेत आठ नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है. हालांकि गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है . लेकिन सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है झारखंड पुलिस को नक्सलियों खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं.

गिरफ्तार नक्सलियों की सूची –

  1. अजय पुर्ति उर्फ मनोज पुर्ति उर्फ बिरसा हस्सा पुर्ति उर्फ बुढा उर्फ रुटा, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता-सनिका पुर्ति उर्फ केटरो पुर्ति, गड़ामाड़ा, थाना-मारंगहादा, जिला-खूँटी वर्तमान पता सा० गुंडीडिरी, थाना- गुदड़ी, जिला- चाईबासा.

 

  1. अकिला सान्डी पुर्ति उर्फ डिबोडी, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता तितुस सान्डी पुर्ति, ओमन, थाना बन्दगांव, जिला- पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा.

 

  1. डुपन उर्फ तोपान कन्डुलना, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता मनसुख कन्डुलना, – सा०-ओलमोकोद, थाना- टेबो, जिला-पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा

 

  1. हेरमन सान्डी पुर्ति उर्फ सुखराम सान्डी पुर्ति, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता एतवा सान्डी पुर्ति, सा० – किता, थाना बन्दगांव, जिला पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा.

 

  1. दोसरो मुण्डा, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता रामसाय मुण्डा सा०-कोनसिया टोला सिरजम थाना बन्दगांव, जिला पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा.

 

वर्ष, 6. पौलुस सान्डी पुर्ति, उम्र करीब 22 वर्ष पिता-स्व० जोसफ सान्डी पुर्ति, सा० कोनसिया टोला सिरजन, थाना- बन्दगांव जिला पश्चिम सिंहभूम चाईबासा

 

  1. गालू सान्डी पुर्ति, उम्र करीब 19 उम्र करीब 19 वर्ष सा० कोनतारी, थाना-बन्दगांव – जिला पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा.

 

  1. प्रभू सहाय सिरुम, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-जोहन सिरुम सा०-सिन्दुरीबेडा, थाना बन्दगांव, जिला-पश्चिम सिंहभूम चाईबासा.

Related Articles

Back to top button