Sports

हरभजन, ताहिर पुरानी शराब की तरह, समय के साथ हुए हैं परिपक्व: धोनी

Chennai: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने साबित कर दिया है कि उम्र केवल संख्या होती और जिस तरह से वे परिपक्व हुए हैं उसको देखते हुए उनकी तुलना पुरानी शराब से की.

धोनी स्वयं 37 साल के हैं, लेकिन उन्होंने चेन्नई की कोलकाता नाइटराइडर्स पर सात विकेट से जीत के बाद 38 वर्षीय हरभजन (15 रन देकर दो विकेट) और 40 वर्षीय ताहिर (21 रन देकर दो विकेट) के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘उम्र उनके (हरभजन और ताहिर) साथ है. वे पुरानी शराब की तरह हैं और वे परिपक्व हो रहे हैं.’ धोनी ने कहा, ‘भज्जी जिस मैच में भी खेले उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. मैंने ताहिर को आजमाया और उसने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी. उसे मुझ पर भरोसा है.’

पूर्व भारतीय कप्तान ने विशेषकर ताहिर की प्रशंसा की. और कहा कि कैसी भी परिस्थिति हो वह इस दक्षिण अफ्रीकी पर निर्भर रह सकते हैं.  धोनी ने कहा, ‘ वह अच्छी लेग ब्रेक और गुगली ही नहीं बहुत अच्छी फ्लिपर भी करते हैं. ताहिर ऐसे गेंदबाज हैं अगर उन्हें आप कहो कि इस तेजी से गेंद करनी है तो वह हर बार ऐसा ही करेंगे.’

Related Articles

Back to top button