Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह : मवेशी चोरी के मामले में भीड़ की पिटाई से युवक की मौत, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Giridih : मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों की पिटाई से मौत मामले में युवक की पहचान कर ली गयी है. मृतक की पहचान हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सुनील पासी के रुप में हुई है. वहीं मृतक के दो आरोपी साथी अब भी फरार हैं.

मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह के बगोदर थाना पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दशरथ महतो, गजाधर महतो, नारायण महतो, घनश्याम महतो, हीरालाल महतो और जगदीश महतो शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:कफन बांटती है और खून बेचती है राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी

आरोप है कि मवेशी चोरी के मामले में ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर थी. जिससे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. बगोदर थाना पुलिस ने 14 आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया है. कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित रेणु और बगोदर विधायक विनोद सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचे. जहां घटना का जायजा लेने के साथ ही घटना पर चिंता जाहिर की.

एसपी और विधायक ने घटना की निंदा करने हुए इसे गलत बताया. उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के बाद मामले की जानकारी पुलिस देनी चाहिए थी. एसपी ने विधायक को भरोसा दिलाया कि किसी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.

इसे भी पढ़ें:एक करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण, सात करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

Related Articles

Back to top button