JharkhandRanchi

कफन बांटती है और खून बेचती है राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी

Ranchi: राज्य सरकार द्वारा खून की कीमत वसूलने के निर्णय लिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सरकार आम आदमी द्वारा दान में दिए गए खून का कीमत वसूलने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि यह सरकार आम लोगों को कफन बांटती है और खून का सौदा करती है.
मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार हर चीज का सौदा करने में लगी हुई है और यहां के खान-खनिज को लुटवाने में लगे हुए है. उन्होंने कहा कि इससे भी सत्ता में बैठे लोगों का मन नही भरा तो अब मरीजो से खून देने के नाम पर इसका कीमत वसूल रही है.

जबकि देश भर में मरीजों को निःशुल्क मुहैया कराया जाता है लेकिन अब राज्य सरकार के लिए गए निर्णय के आलोक में सरकार मरीजों से खून की कीमत ले रही है.

इसे भी पढ़ें:एक करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण, सात करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के साथ-साथ सत्ताधारी दल के विधायक भी मुखर होकर सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रहे है. मरांडी ने कहा कि कांग्रेसी विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अपने सरकार पर खून बेचकर खजाना भरने का आरोप तक लगा दिया है.

कहा कि राज्य सरकार मंत्रियों के सुख सुविधा पर खर्च के लिये पैसे हैं लेकिन खून को मुफ्त देने की सोच नही है. राज्य सरकार के इस जन विरोधी निर्णय का भाजपा पुरजोर विरोध करती है और इसे अविलंब वापस लेने की मांग करती है.

इसे भी पढ़ें:पटना हाइकोर्ट के दारोगा बहाली के स्टे के बाद अभ्यार्थियों ने पुलिस मुख्यालय को घेरा

Related Articles

Back to top button