1st LeadJharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

झारखंड : मौसम बदलते ही फिर बदला स्कूल का समय, 6 से 12 बजे तक कक्षा होगी संचालित

Ranchi : मौसम में हुए बदलाव को लेकर 2 मई को जारी हुए आदेश को फिर से विलोपित करते हुए डीसी ने पुराने समय में ही स्कूलों के संचालन का निर्देश दिया है. यानी 6 बजे से 12 बजे तक.

लगातार पड़ रही गर्मी को देखते हुए डीसी छवि रंजन द्वारा सभी सरकारी,  निजी एवं अन्य स्कूलों के समय में बदलाव किया था. 2 मई को इस संबंध में आदेश भी डीसी ने निकाला था. छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य हित के मद्देनजर सभी स्कूलों की कक्षा का संचालन प्रातः 06:00 बजे से पूर्वाहन 10:30 बजे तक निर्धारित की गयी थी.

मगर अब फिर से इस आदेश को विलोपित करते हुए पुराने समय के अनुसार ही कक्षाएं संचालित होंगी. मतलब 13-04-2022 को स्कूलों का जो समय निर्धारित हुआ है  प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अब वही फिर से लागू होगा.

 

इसे भी पढे़ं : कल लाउडस्पीकर पर अजान हुई तो हनुमान चालीसा भी होगी, राज ठाकरे ने किया ऐलान

Related Articles

Back to top button