Uncategorized

गुमला : 406 सखी मंडलों को कर्ज बांटा गया

गुमला: विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने नगर भवन में 406 सखी मण्डलों के बीच 4.6 करोड़ रुपए का कर्ज वितरण किया। झारखण्ड राज्य राष्ट्रीय आजीविका मिशन (जे.एस.पी.एल.) के सौजन्य से नगर भवन गुमला में ऋण वितरण ​शिविर का आयोजन किया गया। श्री उरांव ने इस अवसर पर कहा कि आजीविका मिशन के तहत् चैनपुर के अलावा जिले के सभी ग्यारह प्रखण्डों को अच्छादित किया गया है। इस योजना के तहत चैनपुर को भी शीघ्र जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गुमला जिला में स्वयं सहायता समूह का कार्य सराहनीय है। इय कार्य में राज्य सरकार भी सकारात्मक सहयोग कर रही है। समूहों के संचालन के लिए स्थायी या अस्थायी कार्यालय दिया जाएगा। इन समूहों को योजना बनाकर आधारभूत संरचना देने का प्रयास है। श्री उरांव ने बताया कि 309 समूहों को बैंक ऑफ इंडिया एवं 25 प्रतिशत एवं अन्य बैंकों द्वारा ऋण वितरण किया जा रहा है। इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी बैंकों को आगे आने की आवष्यकता है। स्वयं सहायता समूह, व्यवसायों के चयन में लाभकारी इकाई को चुनकर जोड़ें। इस कार्य से 4 हजार से अधिक परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। आर्थिक समृद्धि से जीवन स्तर में सुधार आएगा। प्रत्येक सखी मण्डलों को आजीविका संबंधी व्यवसाय चलाने के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि का ऋण देकर बैंक से जोड़ा गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कुल 406 सखी मण्डलों को एक-एक लाख रुपये, चेक के माध्यम से ऋण प्रदान किया।
(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button