Dhanbad

धनबाद में कांग्रेस पार्टी का महामिलन समारोह का आयोजन

Dhanbad: शहर के टाउन हॉल में सोमवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी का महामिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व विशिष्ट अतिथि में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतों, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सह अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद,धनबाद प्रभारी चन्द्रशेखर शुक्ला, सोशल मीडिया प्रदेश कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह, एवं र्कायकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के क्रम में धनबाद के पूर्व प्रमुख भानु प्रताप एवं जिला परिषद सदस्य कुमारी रूपा देवी ने हजारो समर्थकों के साथ पुटकी से जुलूस के साथ टाउन हॉल पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली.

महामिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का 4 हजार किलोमीटर पदयात्रा कर देश में प्रेम,भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया. उन्होंने मिशन 2024 चुनाव को देखते हुए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चुनाव कार्य में जुड़ जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और निश्चित रुप से आने वाले चुनाव में लोगों का अपार समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिलेगी. भाजपा को देश की जनता मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी.

झारखंड के सभी जिलो में इस तरह के कार्यक्रम से निश्चित रूप से संगठन में मजबूती मिलेगी आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगभग 1 हजार लोगों को 20-सूत्री में जगह देकर सरकार में हिस्सेदारी देने का काम किया.
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि धनबाद जिला के सभी विधानसभा के सभी प्रखंडों एवं नगरों में अभियान चला कर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज धनबाद टाउन हॉल में महामिलन समारोह ऐतिहासिक रहा. आगे उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 के चुनाव कार्य में जुट जाने का आह्वान किया.

मौके पर मुख्य रूप से धनबाद प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश सचिव वैभव सिंह, मुख्तार खान, राम गोपाल भूवानिया, आमिर हाशमी, संजय महतो, बीके सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, नवनीत नीरज, कयूम खान, जावेद रजा,अनिल साव सतपाल सिंह ब्रोका, माला झा, रामचंद्र शर्मा, सीता राणा, पप्पू कुमार तिवारी,प्रमोद चंद्रवंशी, नवीन सिंह, पूर्णेन्दु सिंह, मनोज हाड़ी,जयप्रकाश चौहान,रत्नेश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button