JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ी, ऊपर-नीचे हो रहा ब्लड प्रेशर, फिर पूछताछ शुरू

सीए सुमन सिंह की रिमांड अविधि चार दिन बढ़ी, अब 16 तक इडी की कस्टडी में

Ranchi: भ्रष्टाचार के मामले में इडी के शिकंजे में फंसी आइएएस पूजा सिंघल की तबीयत गिरफ्तारी के बाद से बिगड़ रही है. आज होटवार जेल से इडी कार्यालय पहुंचने के बाद उनकी चिकित्सकीय जांच की गई. उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की है. उनका ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे हो रहा है. आज करीब सवा ग्यारह बजे इडी कार्यालय पहुंचने के बाद पांच-पांच मिनट के अंतराल पर तीन ब्लड प्रेशर की जांच की गई. होटवार जेल अधीक्षक ने भी पुष्टि की कि उनकी तबीयत खऱाब है. इस स्थिति के बाद कहा जा सकता है कि यदि तबीयत और बिगड़ती है तो उन्हें रिम्स में भर्ती कराना पड़ सकता है. इडी कार्यालय में उनके पति अभिषेक झा की भी चिकित्सकीय जांच हुई है.

हालांकि, इडी कार्यालय में उनसे पूछताछ आज फिर शुरू हो चुकी है. वह पूरी तरह से चिंतित नजर आ रही थीं. यहां तक कि वह कल जिस ड्रेस में थीं, आज भी उन्होंने वही ड्रेस पहन रखी थी. पूजा सिंघल की मेडिकल जांच करने के लिए सदर अस्पताल रांची डॉक्टरों की टीम डॉक्टर आरके जयसवाल के नेतृत्व में पहुंची थी. जांच के बाद ही पूछताछ शुरू हुई है. मालूम हो कि इडी कार्यालय में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा व सीए सुमन सिंह थे. सुमन सिंह को यहां से अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया है. सिंह की रिमांड अविधि आज पूरी हुई. इडी ने अदालत से सुमन की रिमांड अविधि एक सप्ताह बढ़ाने की मांग की, अदालत ने चार दिन रिमांड बढ़ाया. अब वह 16 मई तक रिमांड पर रहेंगे. इधर, अभिषेक झा पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है.

इसे भी पढ़ें : जयंती 12 मई पर विशेष : अगर भूवैज्ञानिक पीएन बोस नहीं होते, तो जमशेदपुर का अस्तित्व भी नहीं होता

Related Articles

Back to top button