NEWS WING
Ranchi, 09 November: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने दारोगा के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दिया है. परीक्षा तीन पालियों में 17 नवंबर से शुरू होगी और 21 नवंबर तक चलेगी. परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थी www.jssc.in की साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन संख्या या जन्म तिथि डाल कर एडमिट कार्ड ले सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग का काम 10 नवंबर के शाम पांच बजे के बाद शुरू होगा. एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम और दूसरी जानकारियां उपलब्ध हैं.
याद रहे एडमिट कार्ड डाक से नहीं जाएगा
परीक्षा से संबंधित परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार डाक से आने का ना करे. विभाग एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजेगा. परीक्षार्थी या तो एडमिट कार्ड www.jssc.in से डाउनलोड करें या फिर 14 नवंबर को एक आवेदन के साथ फोटो, परीक्षा शुल्क भुगतान की रसीद और प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र के साथ कार्यालय अवधि में आयोग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.
क्या रखना है और क्या नहीं
1) वोटर आइडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट में से कोई एक फोटोयुक्त मूल (original) पहचान पत्र अपने साथ रखें.
2) कैलकुलेटर, पेजर, मोबाइल, डीजिटल डायरी, कलम, किताब, लॉग बुक, ईयर फोन, ब्लू टुथ या दूसरा कोई संचार यंत्र का परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित है. ऐसा करने पर कैंडीडेट के साथ अनुसासनिक कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक मामला भी दर्ज होगा.




