NEWSWING
Ranchi, 09 November : झारखण्ड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) ने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों लिए 67,000 रुपये मूल्य की पुस्तक सेंट्रल लाइब्रेरी को भेंट की. वहीं जेसोवा की अध्यक्ष निधि खड़े ने 37,000 रुपये चेक के माध्यम मैगजीन व अखबार के लिए दिया.
शिक्षा की संस्कृति देश और राज्य में होना चाहिए : निधि खड़े
जेसोवा अध्यक्ष निधि खड़े ने कहा कि शिक्षा की संस्कृति राज्य और देश के छात्रों में होना आवश्यक है. वैसे भी लोगों को पुस्तक पढ़ना चाहिए जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी न भी कर रहे हो. उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी एक ऐसी जगह है जहां आप अपने जीवन का बेहतरीन समय बिता सकते हैं. तमाम पुस्तकें अध्यन के लिए प्राप्त कर सकते हैं. इसी क्रम में जेसोवा छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल लाइब्रेरी में पुस्तक सौंपने का काम कर रही है.




