BiharCrime NewsLead News

भतीजी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, सदमे में पिता की मौत

Banka: जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना गुरूवार को सामने आई है. यहां एक चाचा ने अपनी ही 17 साल की भतीजी का रेप किया, जिसके बाद पीड़िता का पूरा परिवार सदमे में आ गया. वहीं पिता को घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें ऐसा झटका लगा कि उनकी मौत हो गई. पीड़िता की मां की भी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका नजदीकी सदर अस्पताल में इलाज भी चल रहा है.

इसे भी पढ़ें:  JAMSHEDPUR : अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 13 अगस्त से

घटना बांका के राजौन थाना क्षेत्र की है. पीड़िता बुधवार की शाम घर से बाहर गयी थी. घर में शौचालय नहीं होने के कारण शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान उसका चाचा उसके साथ गंदा काम करने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया. गांव वालों ने पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा. वहीं पिता की गुरुवार सुबह अस्पताल में ही मौत हो गयी और मां की भी हालत ख़राब बताई जा रही है.

पीड़िता के पिता रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरन पोषण करते थे. बेटी के साथ रेप की खबर से पिता की मौत हो जाने से पूरा परिवार बिखर गया है. वहीं, एक तरफ बेटी के साथ दुष्कर्म और दूसरी तरफ पति की मौत के बाद पीड़िता की मां भी सदमे में है. गांव वाले आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. गांव के लोग भी काफी आक्रोश में हैं. फ़िलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें:   विपक्ष के हंगामे के कारण एक दिन पहले ही विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Related Articles

Back to top button