JharkhandLead NewsNationalNEWS

इंतज़ार खत्म ! झारखंड की कहानी पर बनी फिल्म ‘आधार’ कल होगी रिलीज

आधार कार्ड की शुरुआत व आधार नंबर पाने वाले पहले व्यक्ति की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

New Delhi :  झारखंड की कहानी पर बनी फिल्म ‘आधार’  कल यानि 5 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में विनित कुमार सिंह के अलावा सौरभ शुक्ला, रघुबीर यादव और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं. जैसा कि नाम से साफ है कि यह फिल्म आधार कार्ड को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इस फिल्म का निर्देशन सुमन घोष ने किया है, जो अपनी पहली फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं.

फिल्म भारत में आधार कार्ड की शुरूआत और उस पहले व्यक्ति जिसका पहला आधार कार्ड बना था, उसके जीवन पर आधारित है. इस फिल्म को दृश्यम फिल्म्स ने जियो स्टुडियोज़ के साथ मिलकर इसे प्रोडयूस किया है. दृश्यम फिल्म्स इससे पहले भी कमाल की फिल्में प्रोडयूस कर चुका है. ‘मसान’, ‘न्यूटन’, ‘कामयाब’, ‘रामप्रसाद की तेरहवी’, उन्हीं में से कुछ नाम हैं.

इसे भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी के काफिले में एक्सीडेंट, चार गाड़ियां आपस में टकराई

अपने रोल और फिल्म की स्टोरी पर बात करते हुए सौरभ शुक्ला ने बताया कि यह फिल्म ‘आधार’ की कहानी आधार कार्ड को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो दुनिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था, जिसके द्वारा भारत सरकार ने 130 करोड़ लोगों को आधार कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा था. फिल्म में सौरभ शुक्ला का रोल एक सरकारी ऑफिसर का है जो सिख फैमिली से आता है और पगड़ी पहनता है. चूंकि फिल्म की कहानी झारखंड की है इससिए सौरभ शुक्ला को झारखंडी बोलते देख झारखंड वासियों को काफी मजा आएगा.

इसे भी पढ़ेंः झटकाः रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानिये कितने की वृद्धि हुई

Related Articles

Back to top button