
New Delhi. गूगल प्ले स्टोर पर 11 ऐसे खतरनाक ऐप्स पहचाने गये हैं, जो आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड-इंस्टॉल होने के बाद आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं. साइबर सिक्योरिटी के लिए काम करने रिसर्चर कंपनी Zscaler की ThreatLabz ने इन खतरनाक ऐप्स की शिनाख्त की है. इन ऐप्स को बैंकिंग फ्रॉड के लिए जिम्मेदार बताया गया है.
इसे भी पढ़ें : चिराग से मोहभंग! पारस गुट से बढ़ रही बीजेपी की नजदीकियां
सबसे पहले ऐप्स के नाम जानिए
साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर कंपनी ने जिन खतरनाक ऐप्स की पहचान की है, उनके नाम हैं-
Free Affluent Message, PDF Photo Scanner, delux Keyboard, Comply QR, Scanner, PDF Converter Scanner, Font Style Keyboard, Translate Free, Saying Message, Private Message, Read Scanner, Print Scanner .
रिपोर्ट के मुताबिक ये ऐप्स ‘जोकर’ नामक मालवेयर से संक्रमित हैं, जो पल भर में आपका अकाउंट खंगाल सकते हैं. कंपनी ने यूजर्स से इन ऐप्स को तत्काल रिमूव करने की सलाह दी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इन ऐप्स को अब तक लगभग 3000 से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है.
जोकर की कारस्तानी, आपको हानि ही हानि
रिपोर्ट में बताया गया है कि जोकर मैलवेयर एंड्राइड डिवाइसों पर हमला बोलता है. यह आपके मैसेज और SMS के कंटेंट चोरी कर लेता है. जोकर मैलवेयर से संक्रमित मोबाइल से बैंकिंग फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है. जोकर एंड्राइड अलर्ट सिस्टम के जरिए सभी नोटिफिकेशन का परमिशन हासिल किया जाता है.
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका से धनबाद जेल शिफ्ट करने का दिया आदेश




