BiharCrime News

नालंदा में पुलिस को आता देख युवक नदी में कूदा, डूबने से हुई मौत

ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Nalanda : जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के घोड़ा कटोरा नदी से अवैध बालू उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने सोमवार को पुलिस को अपनी ओर आता देख नदी में छलांग लगा दी. गहरे पानी में कूदने के कारण युवक की नदी में डूब कर मौत हो गयी. मृतक की पहचान सकलदीप यादव के रूप में की गयी है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ ला रही थी.

तभी ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया. इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं. वहीं थाने के वाहन का शीशा भी टूट गया है.

इसे भी पढ़ें:मोरहाबादी में दुकानें शिफ्ट कराने पहुंची निगम की टीम, सब्जी विक्रेताओं ने किया जमकर हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही राजगीर एसडीओ अनीता सिन्हा और डीएसपी प्रदीप कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को शांत करते हुए उपद्रव करनेवालों को खदेड़ कर हिरासत में ले लिया.

एसडीओ ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक युवक नदी में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ला रही थी. इसी बीच कुछ लोगों ने पथराव कर दिया.

इसे भी पढ़ें:JHARKHAND: आदिवासी बहुल राज्य झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में आदिवासी कोटे की 91 प्रतिशत सीटें रह जाती हैं खाली

Related Articles

Back to top button