
Munger : जिले में सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर के पास स्थित सरकारी आईटीआई कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर कॉलेज का प्रवेश द्वार बंद कर हंगामा किया. छात्रों का कहना था कि हम लोग 2020-22 के सत्र के विद्यार्थी हैं. हमारा प्रथम सत्र परीक्षा परिणाम आया है. इसमें अधिकांश परीक्षार्थी फेल हो गये हैं और जो पास हुए हैं उन्हें कम अंक मिला है. छात्रों ने रिजल्ट में सुधार करने की मांग की.
हंगामा कर रहे छात्रों ने आईटीआई कॉलेज के प्रवेश द्वार के गेट में ताला लगा दिया. नंदलालपुर मार्ग को भी जाम कर दिया. कॉलेज के प्रवेश द्वार पर तालाबंदी के कारण 1 घंटे से अधिक समय तक सभी शिक्षक प्रधानाचार्य अंदर फंसे रहे.
घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी पहुंची, लेकिन छात्रों का आक्रोश देख कर वह भी पीछे के रास्ते से प्रिंसिपल कक्ष में जाकर बैठ गयी. बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर छात्रों को शांत कराया.
इसे भी पढ़ें:कृषि के क्षेत्र में और अच्छा करने की जरूरत, कई योजनाओं में घपला : प्रदीप यादव




