
Deoghar : देवघर नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य में लगे एमएसडब्लूएम के सफाई कर्मी पीएफ व ईएसआई सहित नवंबर माह का मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं.
सफाई कर्मियों की ओर से कंपनी को लिखे पत्र कहा है कि कंपनी में सभी सफाई कर्मी 2018 से कार्यरत हैं. लेकिन अब तक पीएफ व ईएसआई का लाभ नहीं दिया गया है. नवंबर माह मानदेय भुगतान को 10 तारीख का समय दिया गया था.
इसे भी पढ़ें:नये साल में ऐप से खाना मंगाने पर लग सकता है झटका ! जानें किस वजह से ऑनलाइन फूड डिलीवरी हो सकती है महंगी
परंतु अब तक आश्वासन कोरा साबित हुआ है. सफाई कर्मियों ने कंपनी के अधिकारी विशाल भट्ट पर कई आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की है. मांग पूरा होने तक एमएसडब्लूएम सभी सफाई कर्मी 20 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे.
इस बाबत सफाई कर्मियों ने कंपनी के सफाई डीपो में बैठक कर आपसी एकजुटता का परिचय दिया. कंपनी को लिखे पत्र में कार्तिक कुमार, सूरज कुमार, कामेश्वर पंडित, सुंदर कुमार, रिंकू कुमार राम, संतोष कुमार वर्मा, मुंशी हेम्ब्रम, बबलू डोम, अजय तुरी, धीरज तुरी, शेखर राम, संदीप कुमार वर्मा, अनिल डोम आदि के हस्ताक्षर हैं.
इसे भी पढ़ें:पटना के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से 3.30 बजे तक चलेंगे, प्रशासन ने जारी किया निर्देश




