ChaibasaCrime NewsJharkhand

Chakradharpur : 30 घंटे बाद भी नदी में डूबे छात्रों का पता नहीं, रांची से आई एनडीआरएफ की टीम तलाशी में जुटी

Chakradharpur : पश्चिम सिंहभूम के खुंटपानी प्रखंड के बिंज स्थित संजय नदी में डूब दो छात्रों का डूबने के 30 घंटे बाद भी कोई पता नहीं है. रविवार की दोपहर डूबे दोनो छात्रों को तलाशी के लिए पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद की थी पर कोई सफलता हाथ नहीं लगी. सोमवार को रांची से एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई. टीम लगातार दोनो की तलाश कर रही है पर अब तक दोनो की कोई जानकारी हाथ नही लगी है. इधर, दोनो के परिजन भी दिन भर नदी के किनारे इस आस में बैठे थे कि दोनो को खोज निकाला जाए. बता दें कि रविवार की सुबह हॉर्टिकल्चर कॉलेज से 8 से 10 छात्रों ने कॉलेज कैंपस के पीछे बह रही संजय नदी की और घूमने गए थे जहां वे नहाने लगे. इसी दोरान दो छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए. पास ही मौजूद साथियों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी जिसके बाद ग्रामीण दोनो की तलाश कर रहे है. नदी में नहाने के दौरान राजन कुमार सिंह नदी के तेज बहाव में बहने लगा. उसके साथी सचिन ने दोस्त को बहता देख नदी में छलांग लगा दी जिसके बाद दोनो तेज बहाव में बहते चले गए.

Related Articles

Back to top button