Dhanbad

धनबाद : पीडीएस की कालाबाजारी की शिकायत पर एडीएम पहुंचे दुकान, स्टॉक नहीं मिलने पर दुकान सील किया

Dhanbad : धनबाद में पीडीएस की कालाबाजारी जोरों पर है. आज रविवार को जब पीडीएस दुकान में एडीएम विधि व्यवस्था द्वारा छापामारी की गयी, तो पता चला. अंदाजा लगाया जा सकता है कि कई सारे पीडीएस दुकान कालाबाजारी में संलिप्त हैं.
वार्ड संख्या 38 के जामाडोबा बाबूबासा स्थित अम्बे स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण दुकान में रविवार को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार ने छापेमारी की. शिकायत सही पाये जाने पर दुकान को सील किया. वहीं जन वितरण की दुकान से सटे आटा चक्की को भी सील किया गया.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में नौकरी देने वाले 616 इंप्लॉयर, पाने वालों की संख्या 54313

एडीएम चंदन कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि जन वितरण दुकान का गेंहू आटा चक्की में खपाया जा रहा है. छापेमारी के दौरान जन वितरण दुकान से मात्र 36 पैकेट चावल ही मिला. जबकि गेंहू नदारत था. जन वितरण दुकान के रजिस्टर भी जब्त किया गया. कहा कि वर्ष 2019 में एक कानून बना था कि जन वितरण दुकानदार के परिवार में आटा चक्की नहीं होनी चाहिये.

इसे भी पढ़ें :कोडरमा : सोशल ऑडिट में हुआ खुलासा, मनरेगा का काम किया गया जेसीबी से

दुकान संचालक संतोष रवानी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि बचा हुआ चावल नवम्बर माह का था. उससे दिसम्बर माह का अभी आवंटन नही हुआ है. आटा चक्की में पड़ा हुआ गेंहू बरवाअड्डा बाजार समिति का है. जिसके कागजात सोमवार को प्रस्तुत किये जायेंगे.

Related Articles

Back to top button