JharkhandLead NewsRanchi

मांडर उपचुनावः अब तक एक भी नामांकन नहीं, शिल्पी नेहा तिर्की समेत चार प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा

Ranchi: मांडर उपचुनाव को लेकर अभी तक एक भी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है. हालांकि, अब तक चार अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है. बुधवार को अब तक दो फॉर्म बिके हैं. फार्म खरीदने वालों में शिल्पी नेहा तिर्की के अलावा अग्नि तिर्की शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:  अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फ़ैसला सुरक्षित रखा, शुक्रवार को मेनटेनेबलिटी पर आयेगा फैसला

जबकि, मार्शल बारला, जोहान तिर्की ने 31 मई को ही फॉर्म खरीदा था. मांडर उपचुनाव के लिए 6 जून तक नामांकन किया जाना है. जानकारी के अनुसार कल यानि 2 जून को शिल्पी नेहा तिर्की नामांकन दाखिल कर सकती हैं. वहीं, 7 जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. 9 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं. इसके बाद प्रत्याशियों के बीच में सिंबल का वितरण कर दिया जाएगा। 23 जून को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होना है. नामांकन फॉर्म खरीदा गया. भी समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी एसओआर कार्यालय से खरीदा गया है. मालूम हो कि बंधु तिर्की की 28 मार्च को सदस्यता खत्म होने के बाद से मांडर विधानसभा की सीट खाली है जिसके कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति ने दिया इस्तीफा

Related Articles

Back to top button