
Dhanbad : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता इजहार अहमद बिहारी ने एक बार फिर से महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
उन्होंने गले मे पेट्रोल-डीजल एवं सरसों तेल तथा रिफाइन तेल का मामला पहन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों स्टेशन रोड, रांगाटांड, श्रमिक चौक, कोर्ट रोड, कंबाइंड बिल्डिंग चौक आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर उन्होंने कहा एक आम आदमी अब पेट्रोल खरीदने में असमर्थ हो चुका है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में अनलॉक-2 का एलान, अब चार बजे तक खुलेंगी दुकानें, शनिवार शाम से सोमवार सुबह तक कंप्लीट लॉकडाउन
100 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदना मुमकिन नहीं रह गया है. एक आम आदमी अगर अपनी गाड़ी की टंकी फूल कराना चाहे तो उसे बैंक से लोन लेना पड़ सकता है.
यही हाल सरसों व रिफाइन तेल का है. महंगाई से लोग परेशान हैं. इजहार अहमद इससे पूर्व भी कई बार महंगाई के खिलाफ अनोखे तौर से प्रदर्शन कर चुकें हैं.
इसे भी पढ़ें – 11 से 13 जून तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर




