JharkhandLead NewsRanchiSports

रांची में आज से विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच शुरू

Ranchi : राजधानी के जेएससीए स्टेडियम में बुधवार से विजय हजारे ट्रॉफी (क्रिकेट) के मैच खेले जाएंगे. इसके अलावा मेकन स्टेडियम में भी मैच होंगे. पहले दिन 3 मैच होने हैं. मुख्य स्टेडियम (जेएससीए) में पंजाब और राजस्थान के बीच भिडंत होगी. जेएससीए ओवल में गोवा और असम के बीच मैच होंगे. मेकन स्टेडियम में रेलवे और सेना के बीच मैच खेला जाएगा. गुरुवार को जेएससीए के मुख्य स्टेडियम में गोवा और राजस्थान का मैच होगा. पंजाब और रेलवे की टीम जेएससीए के ओवल ग्राउंड में मैच खेलेगी. सेना और असम के बीच मैच मेकन स्टेडियम में होगा.

इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर मंदिर में थर्मोकॉल के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, रामेश्वर पाढ़ी बने प्रधान पुजारी

10 और 13 दिसंबर को रेस्ट डे

शिड्यूल के अनुसार 10 दिसंबर को रेस्ट डे रखा गया है. 11 दिसंबर को गोवा और सेना की टीम (जेएससीए), पंजाब और असम (ओवल) तथा रेलवे और राजस्थान (मेकन स्टेडियम) के मैच होंगे. पंजाब और सेना की टीम 12 को मुख्य स्टेडियम में आपस में खेलेगी. ओवल में गोवा और रेलवे तथा मेकन स्टेडियम में राजस्थान और असम की टीम खेलेगी. 13 दिसंबर को भी रेस्ट डे होगा. अगले दिन 14 दिसंबर को रेलवे और असम की टीम जेएससीए स्टेडियम में खेलेगी. ओवल में राजस्थान और सेना तथा मेकन स्टेडियम में गोवा और पंजाब की टीम आपस में भिड़ेगी.

इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स को एमडीएम का कुकिंग कॉस्ट देने के लिए 252 करोड़ रुपये जारी, मिलेंगे अधिकतम 998 रुपये प्रति छात्र

रणजी वनडे की तरह विजय हजारे ट्रॉफी

वर्ष 2002-03 में देश के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत एक सीमित ओवरों के रूप में किया गया था. इस  क्रिकेट प्रतियोगा में खेलने वाली टीमों की कुल संख्या 38 है. तमिलनाडु की टीम पांच बार विजेता बनकर अबतक की सबसे सफल टीम है. यह प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे के नाम पर है.

Related Articles

Back to top button