BusinessJamshedpurJharkhandKhas-KhabarOFFBEAT

Special Story: कौन है जो जमशेदपुर को देश की पहली इलेक्ट्रिक सिटी बनाना चाहता है, जानि‍ए

Jamshedpur: लोयोला के छात्र संदीप मुखर्जी ने देश में इलेक्ट्रिक वेहिकल के प्रोत्साहन में अहम भूमिका निभाई है. मुखर्जी भारत के पहले मल्टीब्रांड ईवी प्लेटफॉर्म बी लाइव के जरिए देश में इलेक्ट्रिकल वेहिकल का न केवल प्रोत्साहन कर रहे हैं बल्कि ग्राहकों को इसकी विशेषता भी बता रहे हैं. उन्होंने बी लाइव की स्थापना 2018 में की थी. संदीप हर भारतीय को ईवी के मालिक बनने में सक्षम बनाने की इच्छा रखते हैं और चार्जिंग स्टेशनों और इलेक्ट्रिक वाहनों की तैनाती के साथ जमशेदपुर जैसे शहर को एक इलेक्ट्रिक सिटी में बदलने की उम्मीद करते हैं.

कहते हैं-स्टील सिटी को देश का पहला इलेक्ट्रिक सिटी बनाने का सपना है. बकौल संदीप-मेरी कोशिश रहेगी कि जिस शहर में वे पले-बढ़े और पढ़ाई की, वह दुनिया के नक्शे पर इलेक्ट्रिक सिटी के रूप में जाना जाय. हमारी कोशिश सरकार के साथ ही जुस्को के साथ काम करने की है. बताते हैं-हर साल देश में केवल 2.15 करोड़ दो पहिया वाहन बिकते हैं. हम इसका 30 फीसदी भी इलेक्ट्रिक वाहन में कन्वर्ट कर पाते हैं तो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी. वैसे सरकार का 2030 तक मकसद 30 फीसदी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में कन्वर्ट करना है.

बिजनेस गोवा में मिला स्टार्ट अप ऑफ द ईयर अवार्ड
बी लाइव को हाल ही में बिजनेस गोवा की ओर से गोवा में आयोजित समारोह में स्टार्टअप ऑफ द ईयर का सम्मान मिला. पुरस्कार गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिया. यह पुरस्कार भारत भर में ईवी पर्यटन पहल और ईवी स्टोर के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए बी लाइव द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया. पुरस्कार बी लाइव के संस्थापक और सीओओ (मुख्य परिचालन अधिकारी) संदीप मुखर्जी ने प्राप्त किया.
जानिए बी लाइव के बारे में
बी लाइव भारत का पहला मल्टीब्रांड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म है, जिसे हर भारतीय को ईवी के मालिक बनाने के विजन के साथ बनाया गया है. इसकी स्थापना 2018 में हुई. बी लाइव के संस्थापक संदीप मुखर्जी कहते हैं-ईवीएस को सभी के लिए सुलभ बनाकर स्थिरता को बढ़ावा देना मकसद है. इस स्टार्ट अप का देश के 15 शहरों में उपस्थिति के साथ गोवा में मुख्यालय है. बी लाइव अपने ईवी स्टोर्स के माध्यम से ब्रांडों की विस्तृत पसंद और ईवी पर्यटन पहल के माध्यम से ईवी का एक अच्छा अनुभव प्रदान करता है. बी लाइव पूरे भारत में 100 प्लस इलेक्ट्रिकल वेहिकल अनुभव केंद्रों, आसान वित्त विकल्पों और पूरे भारत में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के साथ विस्तार कर रहा है. हाल ही में बी लाइव को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और पीयूष गोयल द्वारा भारत में स्थिरता को चलाने वाले राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों के फाइनलिस्ट के रूप में मान्यता दी गई थी.

जानिए संदीप मुखर्जी के बारे में

संदीप लोयोला स्कूल के छात्र रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. इसके बाद सिम्बायोसिस पुणे से एमबीए किया. 13 साल तक नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट जैसे ब्रांडों के साथ काम किया. विपणन और रणनीति में विशेषज्ञता रखने वाले संदीप 2022 में नोकिया के वैश्विक मुख्यालय में काम करने के लिए फिनलैंड चले गए. यूरोप में रहते हुए उन्होंने टेस्ला (TESLA) जैसी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों और कार्बन-मुक्त धरती बनाने में उनकी भूमिका के बारे में सीखा. माइक्रोसॉफ्ट के साथ अपनी नौकरी छोड़ने, भारत लौटने और देश की प्रदूषण संबंधी समस्याओं का समाधान खोजने की कोशिश शुरू की. नतीजतन, उन्होंने 2018 में अपना स्टार्टअप बी लाइव शुरू किया, जिसमें ईवीएस को हर भारतीय के लिए सुलभ बनाने और कार्बन मुक्त गतिशीलता को बढ़ावा देने की दृष्टि थी.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Ramnavami: पटमदा में शांतिपूर्ण निकाला गया रामनवमी का झंडा विसर्जन जुलूस

Related Articles

Back to top button