Khas-KhabarLead NewsNational

हवाई यात्रा के लिए अब मास्क नहीं रहा ज़रूरी मास्क

New Delhi: भारत में हवाई यात्रा के दौरान अब मास्क को अनिवार्य श्रेणी से हटा दिया गया है.नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हवाई यात्रा के दौरान अब मास्क अनिवार्य नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस के घटते मामलों के बीच यात्रियों को इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अभी तक हवाई सफर के दौरान मास्क या फेस कवर करना अनिवार्य था.

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में खाई में कैब गिरने से आठ लोगों की मौत, कारगिल में जामिया मस्जिद में लगी भीषण आग

बयान में ये भी कहा गया है कि फ्लाइट में अनाउंसमेंट के वक्त मास्क न पहनने पर जुर्माने की कार्रवाई की बात करने की भी ज़रूरत नहीं है. नए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय कोरोना वायरस मामलों में रिकवरी दर बढ़कर 98.79 प्रतिशत हो गई है.

Related Articles

Back to top button