
Patna : लालू परिवार के बेहद खास माने जाने वाले भोला यादव को आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े केस में सीबीआई ने रिमांड पर ले रखा है. सीबीआई ने भोला यादव को बुधवार के दिन ही अरेस्ट किया था. उनके चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इसके बाद भोला यादव को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने भोला यादव को 7 दिनों की रिमांड पर ले लिया. यादव से आगामी 2 अगस्त तक सीबीआई पूछताछ करेगी. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सीबीआई भोला यादव से अलग-अलग हिस्सों में पूछताछ कर रही है. इस बीच खबर यह है कि भोला यादव के दरभंगा स्थित आवास से सीबीआई के हाथ जो डायरी लगी है, वह कई बड़े राज खोल सकती है.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज : नाले में मिला सिपाही का शव, हत्या की आशंका




