
Chaibasa : चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल के नेतृत्व में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आला अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की. विदित हो चाईबासा शहर के दौरे पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीजीएम पटना सर्कल सुरेंद्र राणा, जीएम झारखंड नेटवर्क जन्मजय मोहंती, डीजीएम रांची जोन नंद किशोर सिंह, एजीएम संजीव श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार आजाद आये हुए थे.
मौके पर चाईबासा शाखा के मुख्य प्रबंधक अभय प्रकाश भी उपस्थिति थे. चैम्बर के प्रतिनिधियों ने बैंक के आला कमान से शहर व जिले व्यवसायियों को बैंकिंग सेक्टर में आ रही असुविधाओं से अवगत कराते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा. इसमें व्यवसायियों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराना, समय-समय पर करेंसी नोट व खुदरा बाजार हेतु उपलब्ध कराना तथा महिलाओं एवं बुजुर्गों को विशेष सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया गया.
बैंक के अधिकारियों ने सहजता से वर्णित समस्याओं का समाधान करने का अस्वासन दिया. मौके पर शहर के उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष व बैंक उपसमिति के सभापति विकास गोयल, सचिव संजय चौबे, सदस्य मनोज पटेल आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – चाईबासा: स्कॉर्ट गर्ल हाई स्कूल में बच्चों को किया गया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक




