Court NewsJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

जज उत्तम आनंद हत्या मामले में सीबीआई ने सौंपी जांच रिपोर्ट, जानें क्या कहा हाई कोर्ट ने

हाई कोर्ट ने जांच रिपोर्ट में प्रगति पाया, अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

Ranchi : धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद हत्या मामले की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में कुछ प्रगति होने की बात कही. लेकिन इसमें अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है ऐसा कहा.

इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने ऑनलाइन शराब बिक्री को मंजूरी देने से इनकार किया

अदालत ने भरोसा जताया

जस्टिस राजीव रंजन जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीड ने सुनवाई के दौरान भरोसा जताया कि सीबीआई पेशेवर तरीके से मामले की जांच करेगी, इसमें हमें कोई संदेह नहीं है.हमें ऐसा विश्वास है कि यह मामला अपने अंजाम तक जरूर पहुंचेगा. यह एक नजीर बनेगा ताकि फिर ऐसा करने का दुस्साहस कोई ना कर सके.

इसे भी पढ़ें : ADJ उत्तम आनंद मौत मामलाः दोनों आरोपियों को नार्को टेस्ट के लिये दिल्ली ले गई सीबीआई

जजों को उचित सुरक्षा प्रदान करें

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को कहा है कि न्यायाधीशों की सुरक्षा का एसेसमेंट करें और ऐसे जज जो संवेदनशील मामले की सुनवाई कर रहे हैं. उनकी सुरक्षा का पर्याप्त ख्याल रखें. उन्हें उचित सुरक्षा प्रदान करें. कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को करेगी.

Related Articles

Back to top button