DhanbadJharkhandLead News

जज की मौत का मामला: दोनों आरोपियों का कोरोना टेस्ट निगेटिव, नार्को टेस्ट के लिए दिल्ली ले जा सकती है सीबीआइ

Ranchi: जज उत्तम आनंद मौत मामले की जांच कर रही सीबीआइ की टीम दोनों आरोपियों लखन और राहुल वर्मा को लेकर सदर अस्पताल पहुंची. बताया जाता है कि दोनों आरोपियों को सीबीआइ की टीम पहले सिविल सर्जन कार्यालय लेकर गयी उसके बाद सदर अस्पताल पहुंची.

उसके बाद दोनों आरोपियों की कोविड जांच की गयी. रिपोर्ट निगेटिव आयी है. संभावना जतायी जा रही है कि सीबीआई की टीम आरोपियों को नार्को टेस्ट के लिए दिल्ली भी ले जाएगी.

बताते चलें कि आरोपियों की पांच दिन की रिमांड अवधि आज सुबह 10 बजे समाप्त हो गयी. उससे पूर्व सीबीआई ने बुधवार को ही लखन और राहुल वर्मा को सीबीआई के विशेष अदालत में पेश किया था एवं दस दिनों की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया था.

बता दें कि एडीजे उत्तम आनंद की मौत मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो की टक्कर से हुई थी. उसके बाद अदालत ने मामले की जांच करने के लिए सीबीआई को आदेश दिया था.

गौरतलब है कि कोयलांचल में जज उत्तम आनंद मौत मामला पूरे देश में हाईप्रोफाइल बना हुआ है. झारखंड सरकार ने सबसे पहले जांच के लिए एसआईटी की टीम गठन की थी, बाद में फिर सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी गयी. सीबीआई जांच में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कांड में अनुसंधान पिछले एक सप्ताह से कर रही है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के बदगुन्दाखुद जंगल में छापेमारी कर वन विभाग ने जब्त किया सफेद पत्थर लोड ट्रैक्टर

Related Articles

Back to top button