JharkhandKoderma

जिप अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार, कहा- स्वास्थ्य मंत्री जनसमस्याओं के प्रति गंभीर नहीं

Koderma : जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता शनिवार को आयोजित शिविर का बहिष्कार करते हुए बीच कार्यक्रम से उठकर चली गयीं. बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी पर जनसमस्याओं के प्रति गंभीर नहीं रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब शिविर को संबोधित करते हुए उनके द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की ओर इशारा किया गया, तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आप अभी नयी (भाजपा में) हैं, यह राजनीतिक मंच नहीं है. कोई समस्या हो, तो अकेले में बतायें. जिप अध्यक्ष ने कहा कि वह अस्पताल प्रबंधन की अध्यक्ष हैं और इसी संवैधानिक अधिकार से सदर अस्पताल में कमियों की ओर माननीय स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करवाना चाहती थीं, मगर मंत्री ने उन कमियों पर ध्यान नहीं दिया.

इसे भी पढ़ें- पत्रकारों ने पूछा मंत्री जी, सदर अस्पताल में कफ सिरप तक नहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा : फालतू आदमी…

अल्ट्रासाउंड मशीन की मामीली खराबी भी नहीं की जा रही दूर, परेशान हो रहे मरीज : जिप अध्यक्ष

जिप अध्यक्ष ने कहा कि आईएपी द्वारा खरीदी गयी अल्ट्रासाउंड मशीन मामूली खराबी के कारण पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी है. इसके कारण यहां आनेवाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सदर अस्पताल में पीपीपी मोड पर संचालित जांच केंद्र में 390 और 325  रुपये देने पड़ते हैं, जबकि आईएपी द्वारा क्रय किये गये अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच करवाने पर लोगों को 100 रुपये लगते हैं. खराब हुई अल्ट्रासाउंड मशीन की मरम्मत के लिए उनके द्वारा निर्देश भी दिया गया है, फंड भी उपलब्ध है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण उसकी मरम्मत नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी जरूरी दवाइयों का अभाव है. इन्हीं बातों को स्वास्थ्य मंत्री को संज्ञान में देने का प्रयास कर रही थी, मगर माननीय मंत्री ने बीच में ही टोक दिया.

Related Articles

Back to top button