Sports

युवा ओलंपिक : प्रवीण चित्रावल को लंबी कूद में कांस्य पदक

Buenos Aires : प्रवीण चित्रावल ने मंगलवार को यहां पुरूष त्रिकूद में कांस्य पदक जीता जो युवा ओलंपिक की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का दूसरा पदक है.  प्रवीण 15.68 मीटर की दूरी पार करके दूसरे चरण की स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे लेकिन पहले चरण में वह 15.84 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे और इस तरह से संपूर्ण गणना में वह 31.52 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे.
नये प्रारूप के अनुसार युवा ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड (चार किमी क्रास कंट्री को छोड़कर) फाइनल नहीं होगा. प्रत्येक स्पर्धा दो बार आयोजित की जाएगी तथा दोनों दौर के परिणाम मिलाकर अंतिम सूची तैयार होगी. क्यूबा के अलेसांद्रो डियाज ने कुल 34.18 मीटर के साथ स्वर्ण जबकि नाईजीरिया के इमेनुएल ओर्टिसमेयवा ने रजत पदक जीता. भारत का युवा ओलंपिक में एथलेटिक्स में यह दूसरा पदक है. सूरज पवार ने सोमवार को पुरुषों की 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता था.

 

Related Articles

Back to top button