
Giridih: जिला युवा कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक रविवार को शहर के परिसदन भवन में हुई कार्यसमिति की बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी भूपेश कुमार शामिल हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चार राज्यों में भाजपा मतों के धुर्वीकरण कर प्रचंड बहुमत हासिल करने में सफल रही. क्योंकि भाजपा का एजेंडा मंहगाई, बेरोजगारी और विकास ना होकर सिर्फ हिंदु-मुस्लिम कर चुनाव जीतने का रह गया है. ऐसे में भाजपा के इस नीति को शिकस्त देने के लिए युवा कांग्रेस को कमर कसना ही होगा. और आने वाले 2024 के आम चुनाव को लेकर कांग्रेस की नीति बूथ स्तर को मजबूत करना है.
इसे भी पढ़ें: Senior National Womens Hockey Championship 2022 के लिए हॉकी झारखंड का ट्रायल 6 अप्रैल को
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि संगठन के प्रति लापरवाही वे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगें. जिन्हें जो दायित्व मिला है उस दायित्व को पूरा करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को मजबूती से काम करना होगा. जिलाध्यक्ष हसनैन ने कहा कि कांग्रेस के सहयोग से हेमंत सोरेने की सरकार राज्य में चल रही है. ऐसे में राज्य सरकार की एक-एक योजना हर वर्ग तक पहुंचे, इसका ध्यान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रखना है. कार्यसमिति की बैठक में मो. शाहनवाज, गंगाधर महतो, अहमद रजा नूरी, आबिद अंसारी समेत युवा कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा : गुरुकुल शांति आश्रम में आर्यवीर दल झारखंड प्रदेश की बैठक




