
Lohardaga : गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा प्रांगण में आर्यवीर दल झारखंड प्रदेश की बैठक आचार्य शरच्चन्द आर्य की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नववर्ष प्रतिपदा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा व लातेहार जिले में बालवाड़ी केंद्र की संचालन करने एंव चरित्र निर्माण शिविर आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी.
इस मौके पर आचार्य श्री ने कहा कि भारतीय परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. नव वर्ष को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाएंगे, आर्यवीर दल की बैठक में भूषण प्रसाद, गणेश शास्त्री, सोमनाथ शास्त्री, महादेव पहलवान, अभय भारती, दिव्यांशु कुमार, प्रतिभा आर्या, विनोद कुमार, रविन्द्र दत्ता, अर्जुनदेव आर्य आदि उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: Senior National Womens Hockey Championship 2022 के लिए हॉकी झारखंड का ट्रायल 6 अप्रैल को




