NationalUttar-Pradesh

लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर की हत्या पर केजरीवाल का ट्वीट, हिंदू था फिर क्‍यों मारा…

NewDelhi : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यूपी की राजधानी लखनऊ में 28 सितंबर की रात एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या किये जाने पर देश में सियासत गर्मा गयी है. भाजपा विपक्ष के निशाने पर है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को निशाने पर लिया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि विवेक तिवारी तो हिंदू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा? अपनी आंखों से पर्दा हटाइए. भाजपा हिंदुओं की हितैषी नहीं है. सत्ता पाने के लिए अगर इन्हें सारे हिंदुओं का कत्ल करना पड़े तो यह दो मिनट भी नहीं सोचेंगे. बता दें कि गोमती नगर इलाके में हुए हत्याकांड के आरोपी यूपी पुलिस के दो सिपाही हैं. दोनों सिपाहियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें :   भारी संख्या में ट्रेनों के माध्यम से रोहिंग्या केरल पहुंच रहे हैं, पुलिस अलर्ट  

भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई फर्जी एनकाउंटर : अखिलेश यादव

इस हत्याकांड पर सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं. अखिलेश ने विवेक तिवारी की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. कहा कि इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती.  कहा कि यूपी सरकार मृतक की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी और उनके परिवार के लिए पांच करोड़ की आर्थिक मदद की घोषणा करे. इस क्रम में कांग्रेस नेता राज बब्बर ने  ट्वीट कर कहा, मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए. लखनऊ में एक आम शहरी का एनकाउंटर कर दिया गया. कहा कि सीएम ने पुलिस की वर्दी में गुंडों की फौज पाल रखी है   गृहमंत्री राजनाथ सिेह के चुनाव क्षेत्र में भी आम आदमी सुरक्षित नहीं है.

Related Articles

Back to top button