Deoghar

देवघर : बत्तख पालन का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

Deoghar : स्वयंसेवी संस्था नीड्स व दशरा संस्था के सहयोग से समाज के दबे कुचले महिलाओं को बत्तख पालन का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही संस्था के सर्वे में निम्न वर्ग की जीन महिलाओं का नाम सामने आया था उनके बीच सूखा राशन का वितरण भी किया गया. इसी सिलसिले में नीड्स संस्था के कार्यकारी निदेशक मुरारी मोहन चौधरी के निर्देश पर संस्था की कार्यक्रम प्रबंधक मधु कुमारी की देखरेख में जिले सारवां प्रखंड के मधुवाडीह टीआरपी केंद्र में प्रखंड के विभिन्न गांव की 100 महिलाओं के बीच एक माह का सूखा राशन के साथ बत्तख पालन के लिए 20 बत्तख व फीड का वितरण बीडीओ जहूर आलम, बीएओ विजय कुमार, जेएसपीएल के सुनील कुमार व नीड्स की कार्यक्रम प्रबंधक मधु कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह : कमरे में झूलता मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

इस बाबत जानकारी देते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी मधु कुमारी ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के सारवां, सोनारायठाढ़ी व पालोजोरी प्रखंड में भी चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक सारवां में 3 सौ महिलाओं के बीच बत्तख व सुखा राशन का वितरण किया जा चूका है. सोनारायठाढ़ी व पालोजोरी में 1-1 सौ महिलाओं के बीच सुखा राशन व बत्तख का वितरण किया जा चूका है. जबकि प्रशिक्षण के बाद लक्ष्य 5 सौ महिलाओं के बीच किए जाने का है.
कार्यक्रम का दूसरा चरण 28 व तीसरा चरण 31 अगस्त को आयोजित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :जमीन विवाद में मारी गयी थी राजेंद्र मांझी को गोली, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button