Sports

वर्ल्ड कपः भारत-पाक में महामुकाबला आज, मैच पर मंडरा रहा बारिश का साया

Manchester: वर्ल्ड कप में शायद जिस मैच का फैन्स को सबसे ज्यादा इंतजार होता है, वो आज है. रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर दो चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे.

एक ओर जहां फैन्स इस बहुप्रतिक्षित मुकाबले में टीम इंडिया की जीत की दुआ मांग रहे हैं, वहीं उन्हें ये डर सता रहा है कि बारिश  मैच में खलल ना डाल दे.


मैनचेस्टर पर ऊपर काले बादलों का साया कल से ही मंडरा रहा है. ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले के दैरान बारिश अपना खेल दिखा सकती है.

एहतियातन पिच को ढक कर रखा गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले शनिवार को यहां भारी बारिश हुई है. पिच पर कवर लगे हुए हैं.

मौसम को देखते हुए तय करेंगे रणनीति- कोहली

मैनचेस्टर के मौसम को देखते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हालात और ओवरों की संख्या के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को विश्व कप के मैच के लिये टीम संयोजन तय किया जायेगा.

उन्होंने कहा,‘‘ हमारे पास जिस तरह के स्पिनर और तेज गेंदबाज हैं, किसी भी बल्लेबाज के लिये उन्हें खेलना मुश्किल होगा. इसमें जोखिम भी रहेगा.’’

हालांकि, कोहली ने बदलाव के बारे में जानकारी नहीं दी. लेकिन ऐसी प्रबल संभावना है कि मैच 35 ओवर प्रति टीम से कम का होने पर विजय शंकर की जगह दिनेश कार्तिक को उतारा जाये.

Related Articles

Back to top button