JharkhandJharkhand PoliticsLead NewsRanchiTOP SLIDER

राज्य में जारी राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री की दो टूक, कहा- देश में संविधान है, कानून है इसके बाहर कोई नहीं जा सकता

ईडी की छापेमारी गीदड़ भभकी- सीएम

Ranchi: सूबे में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगभग एक सप्ताह के बाद मीडिया से मुखातिब हुए. मुख्यमंत्री अपनी मां के इलाज के क्रम में पांच दिनों से हैदराबाद में थे. गुरुवार को वह रांची लौटे हैं और आज दोपहर बाद प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित झारखंड मंत्रालय में लगभग तीन घंटे तक बैठे और कई संचिकाओं का निष्पादन किया. मंत्रालय से निकलने के क्रम में उन्होनें मीडिया के कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया.

बौखला गई है भाजपा

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि 20 वर्षों के बाद सत्ता हाथ से जाने के बाद भाजपा बौखला गयी है. राज्य की जनता ने न सिर्फ भाजपा को सत्ता से ही बेदखल किया है बल्कि सबसे बड़े दल का तमगा भी छीन लिया है. अब भाजपा येन केन प्रकारेण सत्ता प्राप्त करने की जुगत लगा रही है. कहा कि भाजपा लाख तिकड़म भिड़ा ले हमारी सरकार अपना कार्यकाल हर हाल में पूरा करेगी. भाजपा का मंसूबा कभी सफल नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें:सरकार जिसकी भी रही, पूजा की तरह कोई न दूजा…

भाजपा का हाल हारे हुए बच्चे की तरह

उन्होनें कहा कि भाजपा जब राजनीति के मैदान में नहीं टिक सकती है तो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करती है. भाजपा आज जिस तरह की राजनीतिक परिभाषा देश में गढ़ रही है वह देश हित में नहीं है. कहा कि भाजपा का हाल उस हारे हुए बच्चे की तरह है जो मैदान में मैच हार जाने के बाद विकेट और बॉल लेकर भाग जाता है.

इसे भी पढ़ें:करोड़ों रुपये फूंकने के बाद भी फिर से हरा हो गया बड़ा तालाब का पानी

संविधान कानून से कोई बाहर नहीं

ईडी की छापेमारी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में संविधान है, कानून है इससे बाहर कोई नहीं है. कहा कि ईडी की छापेमारी गीदड़ भभकी है. इससे बाहर जो जाता है वह भुगतता है. हम इससे डरनेवाले नहीं हैं. कहा कि चिंता नहीं करें सरकार मजबूती से काम करेगी. हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे. कहा कि वो दिन दूर नहीं जब सरपंच, मुखिया तक ईडी की जांच होगी. कहा कि जेपीएससी के कई परीक्षाओं की जांच सीबीआई कर रही है, क्या हुआ ? कहां गयी उनकी सबसे विश्वसनीय संस्था.

इसे भी पढ़ें:ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम, वीडियोग्राफी के खिलाफ सड़क पर हंगामा,

चुनाव आयोग को इतनी जल्दबाजी क्यों

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर चुनाव आयोग को इतनी जल्दी क्या है. यह सवाल तो चुनाव आयोग से होना चाहिए हम क्या बोलेंगे. उन्हें क्यों इतनी जल्दबाजी है यह तो आपलोग चुनाव आयोग से पूछिए. कहा कि हम अपवाद नहीं हैं. जहां जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां ऐसे ही हो रहा है. भाजपा का उद्दयेश्य सभी जानते हैं.

इसे भी पढ़ें:करोड़ों रुपये फूंकने के बाद भी फिर से हरा हो गया बड़ा तालाब का पानी

Related Articles

Back to top button