DhanbadJharkhandTODAY'S NW TOP NEWS

ढुल्लू महतो के यूनियन को छोड़ने का मजदूरों ने लिया फैसला, कहा- MLA की मनमानी के कारण दो साल से हैं बेरोजगार, दाने-दाने को हो रहे मोहताज

Dhanbad: बाघमारा बेनीडीह साइडिंग के मजदूरों ने विधायक ढुल्लू महतो के यूनियन को छोड़ने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि विधायक की मनमानी के कारण वे लोग दो साल से बेरोजगार हैं. अब उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों से डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन के लिए भटक रहे हैं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. तीन माह से हमलोगों को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. अपनी मांगों को लेकर विधायक ढुल्लू महतो के यहां जाते हैं तो विधायक भी हमलोगों से ठीक से बात नहीं करते. ऐसे में हमलोग जायें तो कहां जायें?

इसे भी पढ़ें- गैंगस्टर सुजीत सिन्हा तीन दिनों के रिमांड पर, कई मामलों में पूछताछ करेगी पुलिस 

मजदूरों का आरोप- रंगदारी में वसूल लिया पीएफ का पैसा

मजदूरों ने बताया कि 20 जनवरी को वे लोग अपनी मांगों को लेकर विधायक ढुल्लू महतो के आवास पर गये थे. लेकिन विधायक ने उनलोगों के साथ ठीक से बात भी नहीं की. उन्होंने बताया कि वे लोग दो साल से बेरोजगार बैठे हुए हैं.

मजदूरों ने बताया कि बेनीडीह में पहले शैली आउटसोर्सिंग कंपनी चलती थी. उस कंपनी में इन मजदूरों के पीएफ का पैसा बकाया है. मजदूरों का कहना है कि विधायक ने कंपनी से सभी मजदूरों के पीएफ का पैसा रंगदारी के रूप में वसूल लिया है. क्योंकि पीएफ के नाम पर काटे गये उनके पैसे का कोई हिसाब नहीं मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें- #CAA_Protest: लखनऊ में शायर मुनव्वर राना की बेटियों समेत 160 महिलाओं पर मुकदमा

विधायक के खिलाफ तेज करेंगे आंदोलन

20 जनवरी को विधायक से मिलने के बाद देर शाम बेनीडीह साइडिंग के मजदूरों ने बैठक की और विधायक के यूनियन से अलग होने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि जब उनके दुख-सुख में विधायक साथ नहीं हैं तो उनके यूनियन में रहने का क्या फायदा.

विधायक ढुल्लू महतो पर मजदूरों ने आरोप लगाया है कि जब भी वो विधायक से बात करना चाहते हैं तो वह ठीक से बात नहीं करते हैं. आज उनसभी के सामने भूखमरी की स्थिति आ गयी है. वे दाने-दाने के लिए मोहताज हो रहे हैं.

उन्होंने बताया कि जब वे लोग विधायक के पास अपनी मांगों को लेकर जाते हैं तो उन्हें आश्वासन देकर विदा कर दिया जाता है. अब तो वे मजदूरों से ठीक से बात भी नहीं कर रहे हैं.

बैठक में यमुना केवट, कांता ठाकुर, हुसैन अंसारी, शशि खान, कस्टी चौहान, शंकर चौहान, मनोज सिंह आदि मजदूर शामिल थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग अपनी मांगों को लेकर विधायक के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button