ChaibasaJharkhandSaraikela

Saraikela: 4 दिनों से गायब लड़की का मिला शव, लोगों ने टायर जलाकर किया सड़क जाम

Chaibasa/Saraikela:  बीते चार दिनों से लापता सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला संजय नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव शनिवार दोपहर भाटिया बस्ती के नदी किनारे से बरामद किया गया. शव के शरीर पर कई जगहों पर गम्भीर चोट के निशान पाये गये.

परिजनों को बिना खबर किये ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में बस्ती के लोग नदी किनारे पहुंचे लेकिन इससे पहले ही शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया था.

इसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे. लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी और आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य पथ को जाम कर दिया. सड़क जाम के दौरान लोग आशियाना बिल्डिंग और एस टाइप के बीच कई स्थानों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे.

मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ दोषी पुलिस अधिकारियों और हत्यारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही. लोगों से आशंका व्यक्त किया है कि उक्त युवती का पहले अपहरण किया गया और हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया. रोड जाम के दौरान आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ भी की और कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिये.

इसे भी पढ़ें – Corona : सिमडेगा से 17 और गुमला से 1 नये संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 1983 केस

19 जून को दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी

विदित है कि चार दिन पहले दोपहर 12 बजे से उक्त बस्ती के कन्हैया गोप की 16 वर्षीय पुत्री पूजा गोप गायब थी. परिजनों द्वारा उसकी काफी तालाश की गयी. उसके बाद 19 जून को आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी.

उसके बाद युवती की तलाश में पुलिस जुट गयी थी. इसी क्रम में पुलिस को युवती का कपड़ा और चप्पल स्थानीय सालडीह बस्ती के एक सरकारी स्कूल से मिला था. परिजनों द्वारा शिनाख्त किये जाने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर शक के आधार पर रोहित नामक एक युवक को हिरासत में ले लिया था.

रोहित द्वारा पुलिस को घटना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी थी. उसके बाद शनिवार को नदी किनारे युवती का शव पाया गया. बताया जाता है कि युवती का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था. करीब पांच घण्टे बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों ने लोगों को काफी समझाया बुझाया तो लोगों ने सड़क जाम वापस लिया.

इसे भी पढ़ें – Palamu: गुजरात से प्रेमी संग आयी विवाहिता को पुलिस ने 3 महीने रखा थाने में, DGP की दखल के बाद छोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button