JharkhandRanchi

सोनिया भारद्वाज सुसाइड के आरोपी को नहीं बर्दाश्त करेगी झारखंड की महिलाएं : गंगोत्री कुजूर

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार आज रांची दौरे पर झारखंड पहुंचे. प्रदेश भाजपा के मुताबिक उन पर सोनिया भारद्वाज को आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप हैं. भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने उमंग के बहाने से कहा कि ऐसे नेताओं के रहते कांग्रेस पार्टी से राज्य में महिलाओं के मान और सम्मान बढ़ाने की उम्मीद नहीं की जा सकती.

इसे भी पढ़ें:रांची में रंगदारी : बदमाश करते हैं ठेला-खोमचा लगाने वालों से अवैध वसूली, पुलिस प्रशासन सब सेट (1)

कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा जग जाहिर है. यह पार्टी केवल महिलाओं के सम्मान का ढोंग करती है. कम से कम कांग्रेस पार्टी के महिला विधायकों को तो महिला के सम्मान की चिंता करते हुए सिंघार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिये. परंतु कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से ऐसी उम्मीद शायद बेमानी ही होगी.

गंगोत्री ने कहा कि राज्य में बढ़ते महिला उत्पीड़न, बहन बेटियों के हजारों बलात्कार की घटनाओं पर भी कांग्रेस पार्टी की चूप्पी उनकी नीति और नियत को उजागर करती रही है.

इसे भी पढ़ें:RANCHI NEWS : मोरहाबादी के दुकानदारों को मिला MP संजय सेठ का साथ, कहा-अपराध नियंत्रण के नाम पर गरीबों के पेट पर लात मार रही सरकार

Related Articles

Back to top button