Crime NewsJharkhandRanchi

दशम फॉल जंगल से मिला युवती का शव

Ranchi: रांची के दशम फॉल जंगल से एक 19 वर्षीय युवती का शव मिला है. उसकी पहचान माकी कुमारी के रूप मे हुई है जो नामकुम थाना क्षेत्र की रहने वाली है.

उसके परिजनों ने नामकुम थाना में लापता होने की शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और लड़की की छानबीन की जाने लगी. परिजनों ने एक लड़के पर हत्या का आरोप लगाया है.

नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी लड़के को भी गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :राज्य के 1260 स्कूलों के प्राचार्यों पर गिरेगी गाज, वेतन वृद्धि पर रोक के साथ अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी संभव

Related Articles

Back to top button