Crime NewsJharkhandRanchi

महिला ने बीच सड़क पर खुद को लगायी आग, रिम्स में हुई मौत

Ranchi : सदर थाना क्षेत्र के सुरेंद्रेनाथ स्कूल के बगलवाली गली में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब कोकर के ढेलाटोली की रहनेवाली ज्योत्सना गोराई नाम की महिला ने बीच सड़क पर अपने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली. आग लगाने के बाद वह लगभग पूरी तरह जल गयी थी, जिसके बाद उसे  आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया. उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराय गया, जहां उसकी मौत हो गयी है.

इसे भी पढ़ें- पाकुड़ के पीपलजोड़ी गांव में एक घर से मिले 11 बोरा जिलेटिन और 1510 डेटोनेटर

पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने की आग बुझाने की कोशिश

ज्योत्सना गोराई ने जब अचानक बीच सड़क पर खुद को आग लगा ली, तो पास में ही पेट्रोल पंप के कर्मचारी महिला को जलते देख दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे और कंबल की सहायता से महिला के शरीर में लगी आग को बुझाया. पास में ही पीसीआर वैन भी मौजूद थी. पुलिस की टीम ने आनन-फानन में गंभीर रूप से जली महिला को रिम्स इलाज के लिए भेजा, जहां उसकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें- कंपनी ने सस्ती दर पर लोन देने का दिया झांसा, प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में सैकड़ों लोगों से 50 लाख से…

डिप्रेशन में थी महिला

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार आग लगाकर आत्महत्या करनेवाली महिला ज्योत्सना गोराई डिप्रेशन में थी. बताया जाता है कि मृतक महिला की बड़ी बेटी की मौत चार महीने पहले हो गयी थी, जिसके कारण वह डिप्रेशन में थी. महिला अपने पति लालमोहन गोराई के साथ मिलकर अर्पणा होटल भी चलाती थी.

इसे भी पढ़ें- चतरा पत्रकार हत्‍याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

क्या कहते हैं सदर थाना प्रभारी

सदर थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने कहा कि मृतक महिला ज्योत्सना गोराई ने डिप्रेशन में आकर आग लगाकर अपनी जान दे दी. अपनी बड़ी बेटी के चार महीने पहले मौत होने के बाद से महिला डिप्रेशन में थी.

Related Articles

Back to top button